फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कलियर बाजार में दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

कलियर बाजार में दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
कलियर बाजार में दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर। कलियर में बाजार स्थित नौ दुकानों में आग लगने से सामान जलकर राख हो गया। आग से हजारों की नकदी समेत लाखों रुपये के सामान के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही पुलिस व आसपास के लोग भारी संख्या में मौके पर जमा हो गए। आग का विकराल रूप धारण देख सूचना रुड़की फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की सूचना की जानकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल व सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट ने भी ली।
विज्ञापन

कलियर स्थित दरगाह के पास बाजार में तसलीम की प्रसाद की प्रसाद दुकान है। जबकि तसलीम की दुकान के बगल में अकरम की खिलौने, फारुख, सऊद अहदम, खालिद साबरी की आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रमजान अली की घड़ी, आदिल की हैंडीक्राफ्ट, आरिफ की धार्मिक पेंटिंग व दानिश की खिलौने की दुकान है। सोमवार रात करीब ढाई बजे तसलीम की प्रसाद की दुकान में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने आग की लपटें उठते देख शोर मचा दिया। देखते ही देखते प्रसाद की दुकान में लगी आग ने बगल की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग का विकराल रूप देख लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसओ अजय सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आग की सूचना रुड़की फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया था। इस बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल व सीओ रुड़की चंदन सिंह बिष्ट को भी आग लगने की जानकारी दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आग के कारणों की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि आग से नौ दुकानों को नुकसान हुआ है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है। वहीं, राजस्व विभाग के लेखपाल बृजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। इस दौरान थाना प्रभारी अजय सिंह, रुड़की एफएसओ अनिल कुमार और एसआई नीरज मेहरा समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। उधर, विधायक फुरकान अहमद और कलियर नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शफक्कत अली ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित दुकानदारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

...तो हो सकता था बड़ा हादसा
कलियर बाजार में दुकानों में लगी आग से बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही जिस समय आग लगी उस दौरान आसपास के लोगों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया और जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग अन्य दुकानों में न लगे इसे लेकर दुकानों को फाड़कर उन्हें अलग किया। साथ ही घटना की जानकारी ऊर्जा निगम को देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना हुआ दुकानों में आग से नुकसान
तहसील प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंचकर दुकान में आग से हुए नुकसान का आकलन किया है। इसमें अकरम 2.50 लाख, फारुख 2.50 लाख, तसलीम दस लाख, सऊद अहमद छह लाख, रमजान अली छह लाख, खालिद साबरी पांच लाख, आदिल साबरी आठ लाख, आरिफ तीन लाख और दानिश की दुकान में दो लाख का नुकसान हुआ है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed