फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पांच रोगियों की कराई निशुल्क ईसीजी जांच

पांच रोगियों की कराई निशुल्क ईसीजी जांच

Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
पांच रोगियों की कराई निशुल्क ईसीजी जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ईसीजी की जांच शुरू हो गई है। स्थानीय लोग काफी समय से ईसीजी की सुविधा के लिए मांग कर रहे थे। पहले दिन पांच लोगों की निशुल्क ईसीजी जांच की गई।
विज्ञापन

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हृदय रोगों की पहचान के लिए ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. पीके सिंह ने ईसीजी जांच सुविधा का उद्घाटन किया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एनडी अरोड़ा ने पहले रोगी तनवीर आलम की ईसीजी जांच कर इस सुविधा का शुभारंभ किया। पहले दिन पांच लोगों की ईसीजी जांच निशुल्क की गई। ईसीजी जांच के लिए शासन की ओर से 248 रुपये शुल्क तय किया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सिंगल चैनल डिजिटल ईसीजी मशीन उपलब्ध कराई गई है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर एनडी अरोड़ा ने बताया कि उच्च रक्तचाप, डायबिटीज से ग्रस्त रोगियों में हृदय रोग होने की संभावना अधिक रहती है। साथ ही अधिक वजन वाले और व्यायाम नहीं करने वाले लोगों को भी हृदय रोग हो सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीके सिंह का कहना है कि ईसीजी जांच की सुविधा आरंभ कर दी गई है। क्षेत्र के रोगियों को इसका लाभ मिलने से उपचार में आसानी होगी। इस मौके पर डॉ. अभिमन्यु ठाकुर, फार्मासिस्ट विपिन कुमार, इरफान अली, साहब अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed