फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नए परिसीमन में रुतड़की नगर निगम में हो सकते हैं 45 वार्ड

नए परिसीमन में रुतड़की नगर निगम में हो सकते हैं 45 वार्ड

Thu, 29 Nov 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नए परिसीमन में रुतड़की नगर निगम में हो सकते हैं 45 वार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शासन स्तर से दो गांवों को बाहर करने और तीन नए क्षेत्रों को नगर निगम की सीमा में शामिल करने के आदेशों के बाद नगर निगम प्रशासन की एक्सरसाइज नए सिरे से बढ़ गई है। माना जा रहा है कि नए परिसीमन में रुड़की नगर निगम में 45 वार्ड हो सकते हैं। शासन से आदेश मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन को चुनाव से पहले नए क्षेत्रों के परिसीमन और सर्वे का काम पूरा करना होगा। बताया जा रहा है कि इस पूरी प्रक्रिया में नगर निगम को दो माह का वक्त लग सकता है।

शासन ने हाल ही में नगर निगम में शामिल किए गए रामपुर और पाड़ली गुर्जर गांव को बाहर कर कर नए तीन क्षेत्रों मोहनपुरा, हसन अलीपुर और आसफनगर को शामिल किया है। इसके साथ ही नए शामिल क्षेत्रों के लिए आपत्तियां भी मांगी गई हैं। इसके बाद रुड़की नगर निगम की एक्सरसाइज एक बार फिर बढ़ गई है। इससे पहले नगर निगम प्रशासन ने रामपुर और पाड़ली गुर्जर गांवों को शामिल करते हुए और इन्हें अलग रखकर दो फाइलें बनाई थीं। यही नहीं बाद में 25 नए गांवों को शामिल करने की प्रक्रिया के तहत भी फाइलें तैयार की जा रही थीं। लेकिन, इसी बीच शासन की ओर से नए आदेश जारी हुए हैं। नगर निगम में रामपुर और पाड़ली गुर्जर ग्राम सभाओं को मिलाकर पहले 40 वार्ड बनाए गए थे। इसके बाद 25 नए गांवों को शामिल करते हुए 60 वार्डों बनाने की संभावनाओं पर काम चल रहा था। अब नए आदेश के तहत होने वाले परिसीमन में 45 वार्ड निर्धारित करने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि शासन से आदेश मिलते ही परिसीमन का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए परिसीमन में रुड़की नगर निगम में 45 वार्ड हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed