{"_id":"5bd9f420bdec2269436b96bc","slug":"51541010464-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनार पर जानलेवा हमले के विरोध में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनार पर जानलेवा हमले के विरोध में बाजार बंद
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कस्बे में सुनार की दुकान करने वाले दो सगे भाइयों पर जानलेवा हमले के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। साथ ही पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की। उधर, पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हमलावर चार लोगों के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
मंगलवार की देर शाम कस्बे स्थित सुनार फिरोज और सलमान का दुकान पर ही रुपयों को लेकर कस्बा निवासी सावन से विवाद हो गया था। फिरोज और सलमान ने सावन से तकादा किया तो आरोपी सावन ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों पर तलवार से हमला कर दिया था। उन्हें गंभीर हालत में पुुलिस ने भर्ती कराया था। वहीं, घटना से गुस्साए स्थानीय व्यापारियों ने बुधवार को बाजार बंदकर विरोध जताया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद तनाव की स्थिति देखते हुए बाजार में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
उधर, सीओ मनोज कत्याल ने बताया कि मामला लेनदेन का था। दोनों भाइयों के परिजनों की तहरीर पर कस्बा निवासी सावन, अमित, सूरज, नरेंद्र समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।