फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लक्सर शुगर मिल ने शुरू की मानसून गन्ना बुआई

लक्सर शुगर मिल ने शुरू की मानसून गन्ना बुआई

Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
लक्सर शुगर मिल ने शुरू की मानसून गन्ना बुआई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लक्सर। लक्सर शुगर मिल की ओर से कंकर खाता गांव में मानसून गन्ना बुआई की शुरुआत की गई। इस दौरान गांव के किसान खेत में गन्ना प्रजाति कोशा 0238 की दोहरी पंक्ति विधि से बुआई की शुरुआत की। वहीं मिल अधिकारियों ने किसानों को सहफसली खेती उगाकर अधिक लाभ लेने के बारे में जानकारी दी।

लक्सर शुगर मिल के महाप्रबंधक अजय खंडेलवाल व गन्ना महाप्रबंधक सुरेश शर्मा, गन्ना सलाहकार डॉक्टर बीडी सिंह की मौजूदगी में लक्सर क्षेत्र के कंकरखाता निवासी किसान चौधरी चंद्रपाल सिंह के खेत में मानसूनी गन्ना बुआई की शुरुआत की। मिल के गन्ना प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि इस विधि से गन्ने की बुआई अगस्त से 15 सितंबर तक की जा सकती है। इससे पैदावार तो अधिक होती ही है बुआई के समय बीज भी कम लगता है। उन्होंने जानकारी दी यह विधि किसानों के लिए सस्ती और अधिक पैदावार देने वाली होती है। इस प्रकार की बुआई में किसान अपने खेतों में सहफसली खेती भी कर सकते हैं। मिल अधिकारियों ने बताया कि किसान गन्ना बुआई के साथ सहफसली खेती के रूप में मूली व उड़द की बुआई की है। मिल के गन्ना सलाहकार डॉ बीडी सिंह ने किसानों को बताया कि इस बुआई में छह बीघा भूमि में केवल दस क्विंटल बीज पर्याप्त रहा। साथ ही इसकी पैदावार एक बीघा में लगभग नब्बे से सौ क्विंटल के बीच में होती है। इस अवसर पर प्रवीण कुमार ज्येष्ठ गन्ना विकास अधिकारी, अशोक कुमार, यशपाल सिंह, कामेश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, राहुल कुमार सहित मिल के अधिकारी कर्मचारी व किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed