फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   50 thousand lost in the greed of free pizza

फ्री पिज्जा डिलीवरी के लालच में गंवाए पचास हजार

Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
50 thousand lost in the greed of free pizza
रुड़की। फ्री पिज्जा डिलीवरी के लालच में एक व्यक्ति ने हजारों रुपये गंवा दिए। साइबर ठगों ने लिंक भेजकर खाते से रकम साफ कर दी। पीड़ित के मोबाइल पर रुपये निकाले जाने के मैसेज आए तो होश उड़ गए। व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित शाकुंभरी एनक्लेव निवासी राजकुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने पिज्जा मंगवाने के लिए रुड़की के एक पिज्जा सेंटर का नंबर गूगल पर सर्च किया था। गूगल से नंबर निकालकर उन्होंने पिज्जा ऑर्डर किया। कॉल रिसीव करने वाले ने कहा कि वह उनके बताए पते पर फ्री में पिज्जा डिलीवर कर देगा। इसके लिए उन्हें एक लिंक पर क्लिक कर पांच रुपये भेजने होंगे। लालच में आकर उन्होंने भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उनके खाते से कई बार में 50 हजार रुपये निकाले जाने के मैसेज आए। उन्होंने उस नंबर पर दोबारा कॉल की तो वह बंद आया। उन्होंने बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पता चला कि उनके खाते से दूसरे खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed