फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   50 lakh cheated from two people by making fake land agreement

जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर दो लोगों से 50 लाख की ठगी

Fri, 22 Jul 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
50 lakh cheated from two people by making fake land agreement
दो अलग-अलग लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर महंत समेत छह लोगों पर धोखाधड़ी कर जमीन का फर्जी एग्रीमेंट कर 50 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव संबलहेड़ी निवासी जयवीर सिंह और रामनाथ निवासी नारीवाला, जिला सिरमौर ने भगवानपुर थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भगवानपुर क्षेत्र के दो लोगों से एक महंत समेत कुछ लोगों से जमीन का सौदा कराया था। इस बीच महंत ने बताया था कि वह इस जमीन पर आश्रम और मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। दोनों लोग इस जमीन को खरीद लें। इसके बाद वह उनसे जमीन अपने नाम करवा लेंगे। विश्वास में आकर दोनों ने जमीन का सौदा कर लिया और जमीन के एग्रीमेंट के दौरान ही उन्होंने उक्त लोगों को 46 लाख नकद और दो-दो लाख के दो चेक दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने महंत और अन्य लोगों से जमीन अपने नाम करवाने के लिए संपर्क किया तो मोबाइल बंद मिले। उन्होंने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। आरोप है कि उक्त लोगों के धोखाधड़ी करने से उन्हें न ही जमीन मिल पाई और न ही रुपया। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मुशर्रफ और उसके बेटे तसव्वर निवासी ग्राम चानचक, भगवानपुर, प्रवीण कुमार निवासी ग्राम गडोलीगेट जिला यमुनानगर हरियाणा, रणवीर निवासी ग्राम हेमा माजरा जिला अंबाला, महंत हरजिंदर निवासी ग्राम हाणडीखेड़ा, हरियाणा और संजीव कुमार निवासी कांबोज बैंक कालोनी जिला मुजफ्फरनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed