फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   50 farmers of the district will be part of the spring festival

बसंत उत्सव का हिस्सा बनेंगे जिले के 50 किसान

Thu, 03 Mar 2022 08:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 08:07 PM IST
विज्ञापन
50 farmers of the district will be part of the spring festival
हरिद्वार जिले के 50 किसान देहरादून के राजभवन में आगामी आठ और नौ मार्च को शुरू होने वाले वसंत उत्सव में पहुंचकर फूलों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी लेंगे। साथ ही किसान जैविक खेती के बारे में भी जान सकेंगे। किसानों को उत्सव में शामिल करने का उद्देश्य उनमें फूलों की खेती और जैविक खेती के प्रति रुझान पैदा करना है।
विज्ञापन

फूलदेई पर्व के उपलक्ष्य में आठ और नौ मार्च को राजभवन में वसंत उत्सव मनाया जाएगा। यहां दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए हरिद्वार जिले के 50 किसानों का चयन किया गया है। ये किसान फूलों और उनकी खेती के बारे में विस्तार से जानकारी ले सकेंगे। उद्यान अधिकारी राजेश प्रसाद जसोला ने बताया कि किसानों को उत्सव में ले जाने का उद्देश्य उन्हें फूलों की खेती के प्रति प्रेरित करना है। वर्तमान में जिले में करीब 950 हेक्टेयर में विभिन्न फूलों की खेती हो रही है। इससे किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। विभाग चाहता है कि अधिक से अधिक किसान फूलों की खेती से जुड़कर मुनाफा कमाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भले ही कोरोना महामारी में किसानों को फूलों की खेती में नुकसान उठाना पड़ा हो, लेकिन इस बार शादियों और चुनावी सीजन में गेंदे के फूल 100 से 120 रुपये किलो तक बिका। आने वाले समय में दोबारा शादियों का सीजन शुरू होने वाला है और पंचायत चुनाव भी आ रहे हैं। इस सीजन में किसान गेंदा उगाकर मुनाफा कमा सकते हैं। बताया कि उत्सव में किसान फूलों की खेती के संबंध में अपनी जिज्ञासाओं और शंकाओं को दूर करेंगे। किसानों को जैविक खेती के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 फीसदी छूट पर मिल रहा गेंदे का बीज
उद्यान अधिकारी ने बताया कि इस समय गेंदा लगाने का सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए विभाग उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध करा रहा है। अभी तक किसानों को तीन हेक्टेयर के लिए निशुल्क बीज बांटा गया था। अब किसानों को 50 प्रतिशत छूट पर बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। बीज के साथ रसायन भी दिए जा रहे हैं। साथ ही उन्हें इस्तेमाल करने की विधियों की जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed