फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   48 lakhs cheated by promising huge profits by investing in heli service company

Roorkee News: हेली सेवा कंपनी में निवेश कर मोटे मुनाफा का झांसा देकर 48 लाख ठगे

Thu, 12 Jun 2025 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
48 lakhs cheated by promising huge profits by investing in heli service company
कई रिसाॅर्ट और हेली कंपनी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 48.69 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी व्यक्ति कंपनियों के झूठे मैसेज भेजकर उसे धोखा देता रहा। जब मुनाफा नहीं मिला तो ठगी का अहसास हुआ। आरोप है कि रकम मांगने पर आरोपी ने मारपीट की और धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी शिवकुमार ने तहरीर देकर बताया कि प्रखर मिश्रा निवासी पटेल नगर उरई जनपद जालौन हाल निवासी निकट जीएमवीएन होटल डंडाल गांव बड़कोट उत्तरकाशी से उसका परिचय था। वह कभी कभार उसके घर आता था। वह बताता था कि उसके कई रेस्टोरेंट हैं और काफी कमाई कर रहा है।
विज्ञापन




उसने यह भी बताया कि अब उसने हेली सेवा की एक कंपनी में निवेश किए हैं जिससे वह मालामाल हो रहा है। उसकी बातों में आकर शिवकुमार ने उसे अलग-अलग किश्तों में 48.69 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद कुछ दिनों तक वह गायब रहा। फिर आया और कहा कि अब मुनाफा आना शुरू हो जाएगा। इसके बाद उसने झूठे मैसेज भेजने शुरू कर दिए। उसे तब अहसास नहीं हुआ। काफी समय गुजरने के बाद उसे जब न मुनाफा मिला और न ही मूल रकम तो उसे शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने फोन उठाना कम कर दिया। आरोप है कि 11 मई को प्रमुख मिश्रा शिवकुमार के घर आया तो उसने रुपये मांगे। इसपर प्रखर मिश्रा ने शिवकुमार के साथ मारपीट कर दी और फिर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित ने मामले में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed