{"_id":"e5cf06705e314469881b5795b4ec2488","slug":"47-of-the-652-seats-in-the-district-panchayat-billed-pool-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की 47 सीटों पर 652 ने ठोकी ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की 47 सीटों पर 652 ने ठोकी ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 11 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। नामांकन वापसी के बाद अब चुनावी रण में उतरे चेहरों पर स्थिति साफ हो गई है। जिला पंचायत की 47 सीटों पर अब 652 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि ग्राम प्रधान, बीडीसी और पंचायत सदस्यों के पदों पर जीत की उम्मीद लिए 9880 उम्मीदवार चुनावी ताल ठोकने को रण में उतरे हैं। इनमें प्रधान पद के 308 पदों पर जीत हासिल करने के लिए कुल 2172 उम्मीदवार जोर आजमाइश करेंगे। दिलचस्प यह भी है कि जिले ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत तीनों पदों पर सबसे अधिक प्रत्याशी बहादराबाद ब्लॉक से हैं।
विगत बृहस्पतिवार को नाम वापसी तक सैकड़ों प्रत्याशी लुकाछिपी का खेल खेल रहे थे। लेकिन, शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर चुनाव लड़ने के लिए उतरे चेहरों की स्थिति पूरी तरह साफ हो गई। जिला पंचायत सदस्य की 47 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए अब 652 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। जबकि जिले में अन्य पदों पर 9880 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं। इनमें प्रधान पद की 308 सीटों के सापेक्ष 2172 उम्मीदवार मैदान में हैं।
जबकि बीडीसी पदों पर 220 और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों पर 9880 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। दिलचस्प यह भी है कि जिले में प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्यों के तीनों पदों पर सबसे ज्यादा उम्मीदवार बहादराबाद ब्लॉक में ही है। यहां प्रधान पदों पर 501, बीडीसी पदों पर 466 एवं ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर 1805 उम्मीदवार अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी की सूची और चेहरे साफ होने के बाद अब मतदाताओं के सामने भ्रम की स्थिति भी समाप्त हो गई है। इसी के चलते जगह-जगह चुनावी कार्यालय खोलकर प्रचार प्रसार की गति तेज हो गई है। इस दौरान कई दिलचस्प सीटों पर दिग्गजों की भी परीक्षा होनी है। इन सीटों पर मतदाताओं की ही दिलचस्पी नहीं बल्कि शीर्ष सत्ताधारियों की निगाहें भी टिकी हुई है।