फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   450 quintals of sugar mill will be auctioned Iqbalpur

इकबालपुर मिल की 450 क्विंटल चीनी होगी नीलाम

Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। श्रमिकों का भुगतान न करने पर इकबालपुर शुगर मिल की 450 क्विंटल चीनी नीलाम की जाएगी। श्रम न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रशासन ने इसके लिए कल (शनिवार) की तिथि निर्धारित की है।

विज्ञापन


इकबालपुर शुगर मिल किसानों का बकाया भुगतान नहीं कर रही है। पिछले साल का ही किसानों का करोड़ों रुपये का मिल पर बकाया चल रहा है, लेकिन मिल प्रबंध अपने कर्मियों को मेहनताना तक नहीं दे रहा है। मिल पर श्रमिकों का सात लाख 54 हजार 854 रुपये बकाया चल रहा है। पहले तो श्रमिकों ने मिल के अधिकारियों से अपना मेहनताना देने के लिए मिल में लंबे समय तक गुहार लगाई, लेकिन मिल अधिकारियों को श्रमिकों पर तरस नहीं आया तो मामला श्रम न्यायालय में पहुंच गया।
विज्ञापन


मामला श्रम न्यायालय में जाने पर मिल को श्रमिकों का यह भुगतान करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन श्रमिकों का भुगतान नहीं करने पर तहसील प्रशासन को इस मद का पैसा दिलाने के लिए श्रम विभाग से मिल की आरसी जारी कर दी थी। इस पर एसडीएम भगवानपुर मनीष कुमार सिंह एवं तहसीलदार चित्रकुमार त्यागी ने 16 अप्रैल को मिल के 450 क्विंटल चीनी नीलाम करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed