फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विवादित जमीन पर एक गांव के ग्रामीणों ने बोई फसल, एडीएम से शिकायत

विवादित जमीन पर एक गांव के ग्रामीणों ने बोई फसल, एडीएम से शिकायत

Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन पर एक गांव के ग्रामीणों ने बोई फसल, एडीएम से शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

खानपुर क्षेत्र में दो गांव के बीच विवादित जमीन पर एक गांव के ग्रामीणों ने रोक के बावजूद जबरन फसल बो दी। इससे नाराज दूसरे गांव के ग्रामीणों ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम से शिकायत की है। एसडीएम ने मामले में तत्काल जांच कर कार्रवाई कराने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है।

दरअसल खानपुर ब्लॉक के चंद्रपुरी और माड़ा बेला गांव के किसानों के बीच सीमा पर स्थित जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। पिछले दिनों ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे राजस्व प्रशासन व पुलिस की टीम ने दोनों गांव के ग्रामीणों को जमीन पर कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी थी। चेतावनी के बाद चंद्रपुरी गांव के ग्रामीणों ने भूमि से अपना कब्जा हटा लिया था। जबकि दूसरे गांव के कुछ ग्रामीणों ने भूमि से कब्जा नहीं हटाया। उन्होंने जबरन जमीन पर फसल बो दी। ऐसे में चंद्रपुरी बांगर गांव के अनेक ग्रामीणों ने लक्सर तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र से शिकायत की। उन्होंने बताया कि माड़ा बेला गांव के ग्रामीणों ने विवादित भूमि पर गेहूं की फसल की बुवाई कर दी है। ग्रामीणों ने उक्त भूमि पर तत्काल फसल बुवाई का काम रुकवाने की मांग की। इस पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने राजस्व विभाग की टीम को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दबंगों द्वारा कब्जा की गई भूमि को तत्काल कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। शिकायत करने वालों में सुक्का, रहतू, सुरेश कुमार, सुबोध, ऋषिपाल, धर्म सिंह, कंवर पाल, धर्म सिंह, लख्मी चंद, चरण सिंह, सुरेंद्र आदि शामिल थे। उधर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि जमीन को तुरंत कब्जा मुक्त कराकर गांव की भू प्रबंधन समिति के सुपुर्द किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed