फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया

हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया

Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
हंगामे के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर पांच लक्सरी में पीठासीन अधिकारी पर दिव्यांग का वोट दूसरे प्रत्याशी को डालने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने तुरंत पीठासीन अधिकारी को बदलकर दोबारा मतदान शुरू कराया। दूसरी ओर खंड विकास कार्यालय के मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ।
कस्बे में वार्ड नंबर पांच लक्सरी में मतदान कराने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए थे। निर्धारित समय पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। सुबह 11 बजे मोहल्ले के दिव्यांग सद्दीक मतदान करने बूथ पर पहुंचे। सद्दीक के मुताबिक, उन्होंने बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी राजकुमार से मदद मांगी। इस पर पीठासीन अधिकारी ने सद्दीक के साथ जाकर मतपत्र पर मोहर लगवा दी। बूथ से बाहर आने पर दिव्यांग ने यह आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया कि पीठासीन अधिकारी ने उनके बताए चुनाव निशान पर मोहर न लगाकर दूसरे प्रत्याशी के चुनाव चिह्न पर मुहर लगाई है। इसके बाद मोहल्ले कई लोग एकत्रित होकर पीठासीन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के कारण मतदान भी प्रभावित हो गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा और रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम कौस्तुभ मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दिव्यांग और पीठासीन अधिकारी से जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, पीठासीन अधिकारी ने माना कि गलती से दूसरे चुनाव चिह्न पर मुहर लगी है। इस पर उन्होंने पीठासीन अधिकारियों को तत्काल हटा दिया। दूसरी ओर, खंड विकास कार्यालय में शिवपुरी वार्ड नंबर चार के लिए मतदान केंद्र बनाया गया था। करीब 3.30 बजे वार्ड की मतदाता सुनीता, रजनी, सनातन पात्र और जयप्रकाश आदि वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। वे जैसे ही वोट डालने पीठासीन अधिकारी के पास पहुंचे तो पता चला कि उनका वोट पहले ही पड़ चुका है। इससे नाराज महिलाओं और पुरुषों ने मतदान केंद्र के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बूथ अधिकारियों को मतदान केंद्र पर हो रही गड़बड़ी पर जमकर लताड़ लगाई और मतदाताओं को निष्पक्ष चुनाव कराने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने हंगामा कर रहे महिलाओं और पुरुषों को निवेदित पत्र के आधार पर दोबारा वोट डलवाने का आदेश दिया। इस पर हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच लक्सरी में दिव्यांग मतदाता का वोट किसी और को डलवाने की बात सामने आने पर पीठासीन अधिकारी राजकुमार के स्थान पर रिजर्व पार्टी में मौजूद राजेश कुमार को पीठासीन अधिकारी बनाकर मतदान दोबारा शुरू कराया गया। इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को भी दे दी गई। जबकि, खंड विकास कार्यालय में हंगामा कर रहे मतदाताओं के वोट दोबारा डलवाए गए।
-कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed