{"_id":"5bec7843bdec22698e6ec158","slug":"41542223939-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड में सर्वाधिक छह भाजपा के सदस्य : प्रदीप चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड में सर्वाधिक छह भाजपा के सदस्य : प्रदीप चौधरी
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
जिला सहकारी संघ के सभापति मोहम्मद साजिद और उपसभापति चौधरी हरेंद्र सिंह ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। वहीं, जिला सहकारी बैंक हरिद्वार और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून के लिए प्रतिनिधि नामित हुए प्रदीप कुमार ने कहा कि जिला सहकारी बोर्ड में सबसे अधिक छह सदस्य भाजपा के हैं।
बोर्ड में निर्वाचित सभापति और उपसभापति समेत छह नामित प्रतिनिधियों के भाजपाई नहीं होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन जिला सहकारी बैंक के प्रशासक ने प्रेस कांफ्रेंस कर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। बुधवार को बीटीगंज स्थित जिला सहकारी बैंक में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला सहकारी बैंक के प्रशासक एवं जिला सहकारी संघ हरिद्वार में नामित प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिला सहकारी संघ के चुनाव में सबसे अधिक भाजपा के सदस्य है। इसमें सभापति साजिद, उपसभापति के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं के नामित चार प्रतिनिधि शामिल हैं।
इन छह प्रतिनिधियों में से वे स्वयं जिला सहकारी बैंक हरिद्वार और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून के लिए नामित हुए हैं। नवनियुक्त सभापति साजिद ने कहा कि वह कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के साथ ही भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। उपसभापति हरेंद्र सिंह ने कहा कि वह झबरेड़ा से भाजपा के मंडल अध्यक्ष और मंडल उपाध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वह मदन कौशिक के जिलाध्यक्ष रहने के समय से ही भाजपा में है। प्रदीप कुमार ने कहा कि सभापति और उपसभापति के साथ-साथ उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड हल्द्वानी के लिए नामित हुए राजपाल सिंह, उत्तराखंड आवास एवं निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड काशीपुर के नामित आजाद सिंह भी भाजपा कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस और बसपा को एक-एक, जबकि दो निर्दलीय विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि नामित हुए हैं।