फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   40 thousand blown from the account of the youth

साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 40 हजार

Mon, 13 Dec 2021 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
40 thousand blown from the account of the youth
साइबर ठगों ने एक युवक को झांसे में लेकर बैंक संबंधी जानकारी लेने के बाद खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। युवक के पास मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रकम वापस करवाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला साइबर सेल हरिद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी राहुल ने बताया कि उनका शहर स्थित एक बैंक में खाता है। रविवार को मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक की ओर से बात कर रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों से कुछ जानकारी ली जा रही है। उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उसे खोलकर देखने की बात कही। राहुल ने लिंक खोलकर देखा तो कुछ नहीं था। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 40 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। उन्होंने उस नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर की गई है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed