फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   40 bed kovid ward ready in civil hospital

अस्पताल में तैयार किया 40 बेड का कोविड वार्ड

Wed, 12 Jan 2022 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 08:12 PM IST
विज्ञापन
40 bed kovid ward ready in civil hospital
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महिला वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को प्रथम तल पर शिफ्ट कर 40 बेड का कोविड वार्ड बना दिया गया है। वार्ड में हर बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बदहाल पड़े शौचालयों को भी ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही है। पिछले 10 दिन के भीतर ही शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार हो चुका है। हालांकि, गनीमत है कि अभी तक कोरोना संक्रमितों की हालत ज्यादा बिगड़ नहीं रही है। फिर भी बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं में सुधार शुरू कर दिया है। बुधवार को महिला वार्ड को प्रथम तल पर शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही महिला वार्ड को अब कोविड वार्ड बना दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड में खिड़कियों के टूटे शीशे बदले जा रहे हैं और शौचालय को दुरुस्त कराया जा रहा हर बेड पर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि 40 बेड का कोविड वार्ड तैयार कराया जा रहा है। एक-दो दिन में वार्ड पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अभी अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed