{"_id":"5f0f444a8ebc3e63b13abd52","slug":"39-thousand-blown-out-of-company-employee-s-account-roorkee-news-drn3501323184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी कर्मचारी के खाते से 39 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी कर्मचारी के खाते से 39 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठगों ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर कंपनी कर्मचारी के खाते से हजारों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि रकम हरियाणा के एटीएम से निकाली गई है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार निवासी अनिल कुमार भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में कर्मचारी है। मंगलवार की शाम उनके पास एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बात कर रहा है। उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया। साथ ही बैंक की ओर से ग्राहकों के बैंक संबंधी जानकारी ली जा रही है। उसके झांसे में आकर उन्होंने एटीएम का पिनकोड और बैंक खाता नंबर बता दिया। कुछ देर बाद उनके नंबर पर एक ओटीपी आया। उन्होंने ओटीपी पर क्लिक किया तो खाते से 39 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर अनिल के होश उड़ गए। पीड़ित ने बुधवार को बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि हरियाणा में एटीएम से रकम निकाली गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा जा रहा है।