{"_id":"66eb28e68c7f79fd080ffbd4","slug":"38-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-of-a-factory-worker-by-cheating-roorkee-news-c-5-1-drn1027-504725-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: झांसा देकर फैक्टरीकर्मी के खाते से 38 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: झांसा देकर फैक्टरीकर्मी के खाते से 38 हजार उड़ाए
विज्ञापन
झांसा देकर एक फैक्टरीकर्मी के खाते से 38 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी नवीन कुमार हरिद्वार के सिडकुल स्थित एक फैक्टरी में कर्मचारी हैं। मंगलवार की शाम वह एटीएम में रुपये निकालने के लिए गए थे। किसी वजह से उनके खाते से रकम नहीं निकली। इसके बाद वह दूसरे बैंक के एटीएम में गए, वहां से भी रुपयों की निकासी नहीं हुई। इसके बाद वह घर आ गए। घर पहुंचने के कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह बैंक का अधिकारी बोल रहा है।
उसने बताया कि उनके डेबिट कार्ड की अवधि समाप्त हो चुकी है। वह अपने डेबिट कार्ड से अब रुपयों की निकासी नहीं कर सकते। उसने बताया कि कार्ड को फिर से चलाना है तो उन्हें दूसरा डेबिट कार्ड लेना होगा या फिर इसका ऑनलाइन नवीनीकरण करना होगा। उसकी बातों में आकर फैक्टरीकर्मी ने डेबिट कार्ड के ऑनलाइन नवीनीकरण किए जाने की मंजूरी दे दी।
ठग ने फैक्टरीकर्मी के मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उसने लिंक ओपन कर डेबिट कार्ड का नवीनीकरण करने के लिए कहा। कुछ देर बाद ही उनके खाते से 38 हजार की रकम साफ हो गई। खाते से निकासी का मैसेज आने पर उन्हें इसका पता चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस आरोपी का मोबाइल नंबर ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।