Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   34 lakhs were looted in the name of renting a stone crusher.

Roorkee News: स्टोन क्रशर किराये पर देने के नाम पर 34 लाख हड़पे

Thu, 05 Nov 2026 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
34 lakhs were looted in the name of renting a stone crusher.
गाजियाबाद निवासी कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

देहरादून निवासी अश्वनी गर्ग ने गाजियाबाद निवासी कारोबारी वरुण चौधरी पर भोगपुर स्थित अपना स्टोन क्रशर लीज पर देने के नाम पर 34 लाख की रकम लेने और बाद में रकम वापस करने से इन्कार करने का आरोप लगाया है। एसएसपी के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

मूल रूप से बालावाला देहरादून हाल निवासी शिवालिक नगर हरिद्वार अश्वनी गर्ग की ओर से एसएसपी को शिकायत कर बताया गया कि आरोपी वरुण चौधरी निवासी इंद्रापुरम गाजियाबाद के साथ उनके घनिष्ठ संबंध थे। वर्ष 2024 में वरुण के साथ उनकी भोगपुर स्थित उसका स्टोन क्रशर किराये पर लेने की बात हुई थी।
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने 28 अगस्त 2024 और 24 सितंबर 2024 को वरुण के पिता के बैंक खाते में दो किस्तों में 26 लाख की रकम ट्रांसफर कर दी थी। क्रशर उन्हें हस्तांतरित नहीं होने पर उन्होंने पैसे वापस करने को कहा। इसपर आरोपी ने कागजी कार्रवाई पूरी होने पर उन्हें शीघ्र क्रशर हस्तांतरित कराने का वादा किया। आरोप है कि इसके बाद भी अलग-अलग खर्च के तौर पर उनसे रकम ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने कुल 34 लाख की रकम उनसे ली लेकिन स्टोन क्रशर उन्हें हस्तांतरित नहीं किया गया। हस्तांतरण के लिए कहने पर आरोपी उन्हें बार - बार अलग बहाने बनाकर टाल मटोल करता रहा। अश्वनी के अनुसार, 1 जून 2026 को उन्होंने आरोपी से 34 लाख की रकम वापस करने को कहा तो आरोपी ने उन्हें गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed