{"_id":"5cb4b8c3bdec2209dc70e40d","slug":"31555347651-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीओ ने सीएचसी प्रभारी को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीओ ने सीएचसी प्रभारी को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
भगवानपुर बीडीओ ने सीएचसी प्रभारी को नोटिस जारी किया है। इसमें बीडीओ कार्यालय परिसर के आवास खाली कराने को कहा गया है।
बीडीओ सत्येंद्र सिंह धमांदा ने सीएचसी प्रभारी भगवानपुर को नोटिस जारी करते हुए कहा है कि कुछ कर्मचारियों की ओर से अनाधिकृत रूप से बीडीओ कार्यालय में बने आवास कब्जाया है। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को तत्काल आवास खाली कराने को कहा है। इसके साथ ही कुछ पुलिसकर्मियों को भी मौखिक तौर पर आवास खाली करने को कहा है। बताया जा रहा है कि बीडीओ कार्यालय के अंर्तगत बने आवास में अन्य विभागों के लोगों के रहने के कारण विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को आवास नहीं मिल पा रहे है। इसलिए इन लोगों से आवास खाली कराए जा रहे हैं। बीडीओ सत्येंद्र सिंह धमांदा ने मामले की जानकारी दी है।