फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   केंद्र से नहीं मिली 600 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

केंद्र से नहीं मिली 600 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

Sat, 16 Feb 2019 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
केंद्र से नहीं मिली 600 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शहर की विद्युत लाइनों को भूमिगत करने के लिए केंद्र सरकार को भेजे गए 600 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है। ऊर्जा निगम की ओर से यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। जबकि हरिद्वार और देहरादून के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
करीब डेढ़ साल पहले ऊर्जा निगम ने देहरादून, हरिद्वार के साथ-साथ रुड़की में भी विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था। रुड़की से भेजे गए प्रस्ताव में 600 करोड़ की लागत से सभी छोटी-बड़ी लाइनों को भूमिगत करने का लक्ष्य रखा गया था। बताया जाता है कि देहरादून और हरिद्वार के प्रस्ताव को करीब तीन माह पूर्व स्वीकृति मिली गई। हरिद्वार को मिली मंजूरी के पीछे माना जा रहा है कि कुंभ की तैयारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। देहरादून के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है, लेकिन यहां पर काम कराने के लिए एडीबी की ओर से लोन दिलाया गया है, जो बाद में चुकाना होगा। हालांकि, रुड़की के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन

यदि केंद्र सरकार रुड़की के भी प्रस्ताव पर मंजूरी दे देती तो शहर की सभी विद्युत लाइनें भूमिगत हो जातीं। इससे आंधी और बरसात में बिजली गुल होने की समस्या के साथ-साथ हादसा होने का खतरा भी कम हो जाता। हालांकि ऊर्जा निगम की ओर से लाइनों को भूमिगत करने का काम चरणों में चल रहा है। अभी तक रामनगर बिजली घर से बिजली घर नंबर छह और सोलानीपुरम की 33 केवी की लाइनों को भूमिगत किया जा चुका है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने बताया कि रुड़की के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed