फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आस्था के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे शिवभक्त नीरज शर्मा

आस्था के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे शिवभक्त नीरज शर्मा

Sat, 10 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आस्था के साथ देशभक्ति के रंग में रंगे शिवभक्त नीरज शर्मा
लक्सर। हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य को लौट रहे कांवड़ियों से हरिद्वार-पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग और लक्सर कस्बे का संपर्क मार्ग पूरी तरह भगवा रंग से रंग गया है। पूरे मार्ग पर दिनभर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण शिवमय बना हुआ है। आस्था के साथ-साथ कांवड़ियों में देशभक्ति भी नजर आ रही है। शिवभक्त अपनी-अपनी कांवड़ पर तिरंगा लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवभक्तों की मंदिर रूपी कांवड़ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कांवड़ियों में बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बिना किसी थकान के सभी अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रहे हैं। आस्था के प्रतीक महाभारत काल के प्राचीन पंचेश्वर महादेव मंदिर, खानपुर के जटाशंकर महादेव मंदिर और प्रह्लादपुर के शिव मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया और अपने-अपने गंतव्य के लिए कूच किया। पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले का जयघोष गूंजते रहे। मंदिरों के पुजारियों ने बताया कि शिवरात्रि पर लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा हरिद्वार-पुरकाजी मार्ग पर समाज सेवी व ग्रामीणों द्वारा भंडारे भी शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को खेड़ी कला गांव के तिराहे, गोवर्धनपुर में चौकी के निकट और प्रह्लादपुर गांव में कांवड़ियों के लिए भंडारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed