{"_id":"5a735ec04f1c1b8b268b7c42","slug":"31517510336-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाइक पर बाजार से सामान लेने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाइक पर बाजार से सामान लेने गया युवक डूबा
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। कांवड़ पटरी मार्ग पर एक युवक नीले पुल के पास बाइक समेत गंगनहर में गिर गया। रात भर परिजन युवक को तलाशते रहे । सुबह होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर रात पुलिस को एक युवक के गिरने की सूचना पर जल पुलिस ने गंगनहर खंगाली । घटों चले सर्च आपरेशन के बाद गंगनहर से चुंबक की मदद से मोटरसाइकिल निकाली गई। मोटरसाइकिल के बरामद होने के बाद युवक की पहचान हो सकी।
बुधवार की देर रात को मालवीय चौक निवासी युवक गुलशन गुलाटी पुत्र कृष्णकुमार गुलाटी सिविल लाइंस में एक दुकान से दही लेने के लिए निकला था। वह जैसे ही गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर पहुंचा तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर में चली गई। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दी गई। जिससे बदहवास परिजन कोतवाली पहुंचे। साथ ही विधायक कुंवर प्रणव सिंह से भी गंगनहर में तलाशी अभियान चलाए जाने की गुहार लगाई। इसके बाद विधायक कुंवर प्रणव सिंह एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को जानकारी दी गई। एसएसपी के निर्देश पर जल पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर बोट की मदद से गंगनहर को खंगाला। चुंबक की मदद से बाइक को तो जल पुलिस ने बरामद कर लिया , लेकिन युवक को जल पुलिस तलाश नहीं कर सकी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। युवक लंढौरा में किसान मशीनरी के नाम से दुकान करता है।