{"_id":"5a429e1f4f1c1b4e718bb787","slug":"31514315295-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर घर-घर पहुंचे स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर घर-घर पहुंचे स्कूली बच्चे
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। स्वच्छता सर्वेक्षण में रुड़की को ताज दिलाने के लिए विद्यार्थी भी आगे आने लगे हैं। कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए छात्रों की 10 टीमें बनाई गई है।
विगत वर्ष में रुड़की को प्रदेश में सबसे स्वच्छ शहर का दर्जा मिला था। अब फिर स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां जोरों पर है। नगर निगम जहां फिर से रुड़की को नंबर वन का ताज दिलाने के लिए तैयारी कर रहा है। वहीं, छात्रों ने भी इसके लिए आगे आना शुरू कर दिया है।
मंगलवार को कैंटोनमेंट बोर्ड सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रुड़की के बच्चों ने अलग-अलग टीमों में छावनी परिषद जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों के नेतृत्व में घर-घर पहुंचकर पर्चे बांटे। लोगों को जागरूक किया। छात्रों ने लोगों से स्वच्छता में सहयोग कर रुड़की को ‘नंबर वन’ बनाने की अपील की। इस दौरान पूरण चंद, सुभाष सिंह, रविंद्र कुमार राय, अरुण कुमार, अमरीश कुमार, राजीव कपिल, विशाल कन्नौजिया, कमल रावत, सचिन कन्नौजिया आदि शिक्षक और अन्य लोग मौजूद रहे।