{"_id":"610ad6b18ebc3e88bc4ec425","slug":"310-kg-of-banned-meat-and-two-bikes-recovered-roorkee-news-drn3865438164","type":"story","status":"publish","title_hn":"310 किलो प्रतिबंधित और दो बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
310 किलो प्रतिबंधित और दो बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो संरक्षण स्क्वॉड और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खेत से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। पुलिस को देख प्रतिबंधित पशु को काटने वाले पांच आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से दो बाइकें और कटान का सामान बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बुधवार सुबह गो संरक्षण स्क्वॉड के एसआई दीपक लिंगवाल को सूचना मिली थी कि गधारोना गांव में तालाब के पास नलकूप के कमरे में प्रतिबंधित पशु का कटान किया जा रहा है। टीम ने पुलिस के साथ मिलकर तत्काल छापा मारा। पुलिस को देख प्रतिबंधित पशु का कटान कर रहे आरोपी फरार हो गए। भागते समय एक आरोपी की जेब से पर्स गिर गया। आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान इस्तकार के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से 310 किलो प्रतिबंधित मांस, दो बाइकें और अन्य सामान बरामद किया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि इस्तकार निवासी थिथौला, इसरार और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों बाइकों को सीज कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसआई दीपक लिंगवाल, शरद सिंह, दिनेश शर्मा, प्रवीण, राजेंद्र और योगेश शामिल रहे।