{"_id":"67758c0a01cf685f4408d3d4","slug":"300-people-were-bound-by-bond-40-arms-were-deposited-roorkee-news-c-5-1-drn1031-583846-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: 300 लोग मुचलका पाबंद, 40 असलहा जमा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: 300 लोग मुचलका पाबंद, 40 असलहा जमा किए
विज्ञापन
पुलिस ने कलियर और इमलीखेड़ा नगर पंचायत में करीब 300 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की। साथ ही 40 लोगों का असलहा जमा किया है।
पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर कलियर नगर पंचायत के बूथों का निरीक्षण किया गया है। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलियर नगर पंचायत के करीब 200 लोगों और इमलीखेड़ा में 100 लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद किया गया है। उन्होंने बताया कि 40 लाइसेंसी असलहा जमा किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने माहौल खराब किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गांव-गांव जाकर लोगों से अपील की जा रही है कि वह चुनाव में पुलिस का सहयोग करें। कोई गड़बड़ी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।