{"_id":"6212714129af305d643a684a","slug":"29-lakhs-spent-30-years-life-drinking-water-line-leaked-15-times-in-two-years-roorkee-news-drn4045764197","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 लाख की राइजिंग लाइन, दो साल में 15 बार लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 लाख की राइजिंग लाइन, दो साल में 15 बार लीकेज
विज्ञापन
रुड़की रामनगर में ठीक करने के लिए खोदी गई राइजिंग लाइन।
- फोटो : ROORKEE
उत्तराखंड पेयजल निगम की अमृत शाखा की ओर से रामनगर में करीब दो साल पहले डाली गई मुख्य पेयजल लाइन अब तक करीब 15 बार खराब हो चुकी है। ये स्थिति तब है, जब करीब 29 लाख रुपये की लागत से डाली गई इस लाइन की मियाद 30 साल बताई गई है। इस समय भी पाइप लाइन शिव मूर्ति चौक के पास फटी हुई है, जिससे लगातार पानी बह रहा है। लोगों की शिकायत पर जलसंस्थान के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया है।
रामनगर स्थित शिव मूर्ति चौक के पास सड़क पर मुख्य पेयजल लाइन से कुछ दिनों से लगातार पानी बह रहा है। इससे पहले भी कई बार लाइन लीक हो चुकी है। तब जलसंस्थान के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ठीक कर दिया था। इसी बीच क्षेत्रीय पार्षद पंकज सतीजा ने पेयजल लाइन के संबंध में उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारियों से सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत कुछ जानकारी मांगी। आरटीआई के तहत मिली जानकारी बेहद चौंकाने वाली है। दरअसल, यह पेयजल लाइन करीब दो साल पहले उत्तराखंड पेयजल निगम की अमृत शाखा की ओर से डाली गई थी। उस दौरान लाइन पर करीब 29 लाख रुपये खर्चा आया था।
टेंडर के अनुसार, पेयजल लाइन की मियाद 30 साल बताई गई है। लाइन के कार्यों का निरीक्षण सहायक अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक ने किया था। इसके बावजूद दो साल में लाइन करीब 15 बार लीक हो चुकी है। पार्षद पंकज सतीजा का आरोप है कि निगम ने इस काम में घोर लापरवाही करती है। इसी का नतीजा है कि हर दिन लाइन लीकेज होती रहती है। उन्होंने बताया कि इस समय भी कई दिनों से शिव मूर्ति चौक के पास लाइन लीक हो रही है। इससे लोगों के घरों में पानी की आपूर्ति बाधित होती है। उन्होंने कहा कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, जलसंस्थान के जेई हिमांशु त्यागी ने बताया कि लीकेज ठीक कराई जा रही है। लाइन की कार्यक्षमता के बारे में उत्तराखंड पेयजल निगम, अमृत शाखा के अधिकारी ही उचित बता सकते हैं।