{"_id":"6a57d84d60fb2a4a6f09e8f4","slug":"275-outstanding-students-from-north-india-honored-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1019052-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उत्तर भारत के 275 उत्कृष्ट शिक्षार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उत्तर भारत के 275 उत्कृष्ट शिक्षार्थी सम्मानित
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की ने एनपीटीईएल उत्तर क्षेत्र स्टार अवार्ड सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया। पहली बार आईआईटी रुड़की ने इस प्रतिष्ठित उत्तर क्षेत्रीय कार्यक्रम की मेजबानी की जिसमें उत्तर भारत के 275 एनपीटीईएल स्टार शिक्षार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करना, ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और डिजिटल शिक्षा व आजीवन अधिगम की संस्कृति को सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम में आईआईटी रुड़की के उपनिदेशक प्रो. प्रवीण कुमार, एनपीटीईएल एवं ई-लर्निंग केंद्र की समन्वयक प्रो. रंजना पाठानिया, अधिष्ठाता प्रो. विवेक कुमार मलिक, प्रो. नवीन कुमार नवानी तथा प्रो. इंदरदीप सिंह सहित कई वरिष्ठ शिक्षाविद मौजूद रहे। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने वीडियो संदेश के माध्यम से डिजिटल शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रो. रंजना पाठानिया ने एनपीटीईएल की उपलब्धियों और इसकी बढ़ती उपयोगिता की जानकारी दी। इस दौरान प्रो. बीआर गुर्जर, प्रो. रमेश अनाबंदनम, प्रो. प्रसंजीत मंडल, प्रो. रजत अग्रवाल और प्रो. मीनाक्षी रावत ने तकनीकी कार्यशालाएं और संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।