{"_id":"630a6f73e5417b603134bf84","slug":"25-thousand-platelets-will-be-available-in-an-hour-in-the-blood-bank-roorkee-news-drn421075439","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड बैंक में एक घंटे में मिल सकेंगी 25 हजार प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड बैंक में एक घंटे में मिल सकेंगी 25 हजार प्लेटलेट्स
विज्ञापन
सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में अब बहुत जल्द मरीजों को प्लेटलेट्स का जंबो पैक मिल सकेगा। सिविल अस्पताल पहुंची केंद्र और राज्य की ड्रग कंट्रोलर टीम ने निरीक्षण के दौरान ब्लड बैंक को यहां सालभर से रखी एफरेसिस मशीन का लाइसेंस जल्द देने का आश्वासन दिया है।
सिविल अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में करीब डेढ़ साल पहले ब्लड सेपरेशन कंपोनेंट प्लांट लगाया जा चुका है लेकिन इस प्लांट में ब्लड से प्लेटलेट्स निकालने की प्रक्रिया काफी बड़ी है। एक यूनिट से केवल तीन से चार हजार प्लेटलेट्स ही अलग हो पाती हैं। ज्यादा संख्या में यूनिट के लिए मरीजों को निजी ब्लड बैंकों में भटकना पड़ता था।
पिछले साल ब्लड बैंक में 17 लाख रुपये की कीमत की एफरेसिस मशीन आ गई थी लेकिन इस मशीन को चलाने के लिए लाइसेंस नहीं मिल पाया था। ब्लड बैंक को केंद्र और राज्य की ड्रग कंट्रोलर की टीम का इंतजार था। शनिवार को ड्रग कंटोलर की टीम ने सिविल अस्पताल पहुंचकर ब्लड बैंक में रखी मशीन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
टीम अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर मशीन चलाने के लिए लाइसेंस जल्द ही जारी किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रजत सैनी ने बताया कि इस मशीन से एक घंटे में 20 से 25 हजार प्लेटलेट्स निकाली जा सकती हैं। मशीन से मरीजों को 50 हजार प्लेटलेट्स का जंबो पैक भी आसानी से मिल सकेगा।