फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   25 students selected for NCC cadet

एनसीसी कैडेट के लिए 25 छात्रों का चयन

Mon, 08 Aug 2022 08:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
25 students selected for NCC cadet
नगर के आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी के सीनियर डिवीजन में प्रथम वर्ष के लिए 25 छात्रों का चयन किया गया। कैडेट का चयन शारीरिक परीक्षण, शारीरिक दक्षता एवं बौद्धिक स्तर के आधार पर किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में एनसीसी की सीनियर डिवीजन के प्रथम वर्ष के कैडेट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने एनसीसी भर्ती में शामिल होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कॉलेज में 2012 में एनसीसी की सीनियर डिवीजन प्रारंभ हुई थी। इसके बाद से कैडेट लगातार अपने अथक प्रयासों से एनसीसी में सामाजिक, शैक्षिक, बौद्धिक, खेलकूद एवं सेना में अपना भविष्य बनाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

84 बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल राजेंद्र सिंह ने छात्रों को भर्ती संबंधित दिशा-निर्देश दिए। कहा कि राष्ट्रीय कैडेट कोर युवाओं का ऐसा संगठन है जिसका उद्देश्य युवाओं को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने की क्षमता प्रदान करना है। इस दौरान शारीरिक परीक्षण, शारीरिक दक्षता एवं बौद्धिक स्तर के आधार पर 25 छात्रों का एनसीसी कैडेट के तौर पर चयन किया गया। मौके पर 84 बटालियन के कार्यालय अधीक्षक रवि कपूर, सूबेदार मेजर बिजेंद्र सिंह भंडारी, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार संजय समल, हवलदार गजेंद्र सिंह, हवलदार शैलेंद्र दत्त, हवलदार मनबर सिंह, कैप्टन विशाल शर्मा, एनसीसी ऑफिसर नीरज नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed