{"_id":"67e838ed5beeecedab0b12e7","slug":"25-cctv-cameras-searched-in-extortion-case-from-businessman-roorkee-news-c-5-1-drn1027-652458-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: कारोबारी से रंगदारी मामले में 25 से सीसीटीवी कैमरे खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: कारोबारी से रंगदारी मामले में 25 से सीसीटीवी कैमरे खंगाले
विज्ञापन
कारोबारी के घर के बाहर धमकी भरा पत्र फेंककर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने आसपास लगे 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस आसपास चलने वाले मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाल रही है। वहीं, आशंका जताई जा रही है कि यह काम किसी शरारती तत्व का भी हो सकता है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र निवासी सर्वेक्षण उपकरण कारोबारी ने शुक्रवार को एएसपी कुश मिश्रा से मुलाकात कर तहरीर दी थी। तहरीर में बताया था कि बुधवार रात किसी ने घर के बाहर धमकी भरा पत्र फेंका था। उन्हें पत्र बृहस्पतिवार सुबह मिला था। उन्होंने पत्र पढ़कर देखा तो उसमें दो करोड़ की रंगदारी की मांग की गई थी। साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर पांच दिन के अंदर रकम नहीं दी तो उनके बेटे का अपहरण कर लिया जाएगा।
इसके अलावा पत्र में लिखा था कि वह रकम एक बैग में भरकर घर के बाहर रख दें। वह अपने आदमी को भेजकर बैग उठवा लेंगे। कारोबारी ने बताया था कि पत्र मिलने से पूरा परिवार दहशत में है। पत्र फेंकने वाला सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी थी। अब तक पुलिस 25 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है। इसके अलावा बुधवार रात को आसपास चलने वाले मोबाइल की काॅल डिटेल भी खंगाल रही है। साथ ही आशंका जताई जा रही है कि यह काम कोई शरारती तत्व भी कर सकता है। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि तमाम बिंदुओं पर जांच की जा ही है। जल्द ही पत्र फेंकने वालों को गिरफ्तार किया जाएगा।