{"_id":"62e6a86ea3fc2a38c8386924","slug":"242-delegates-elected-seven-directors-roorkee-news-drn418752969","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 डेलीगेट्स ने किया सात डायरेक्टरों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 डेलीगेट्स ने किया सात डायरेक्टरों का चुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति के डायरेक्टर पदों के लिए चुनाव संपन्न हो गया है। केएल डीएवी इंटर कॉलेज में हुए चुनाव में 242 डेलीगेट्स ने अपने मतों का प्रयोग कर सात डायरेक्टरों को विजय दिलाई। डायरेक्टरों के विजयी घोषित होते ही उनका समर्थकों ने फूल-मालाएं डालकर और ढोल बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया, जबकि तीन डायरेक्टरों का पहले ही निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में इब्राहिमपुर मसाही, कोटा मुरादनगर, झबरेड़ा, डाडा पट्टी, नन्हेड़ा अनंतपुर, ढंडेरी, भौरी, मानकपुर आदमपुर और हकीमपुर तुर्रा सहित 10 निर्वाचन क्षेत्र में डायरेक्टर पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया कुछ समय पहले शुरू हुई थी। 21 जुलाई को इन 10 पदों के लिए नामांकन कराया गया। इसमें आपत्तियों के निस्तारण के बाद सात पदों पर 27 दावेदार मैदान में थे, जबकि इब्राहिमपुर मसाही में सुरेंद्र, कोटा मुरादनगर में राजकुमार और ढंडेरी में पूनम का निर्विरोध चयन कर लिया गया था। रविवार को शेष सात डायरेक्टर पद के लिए केएल डीएवी इंटर कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव सुबह 10 बजे शुरू हो गया था। चुनाव के लिए सात बूथ बनाए गए थे। इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए कॉलेज परिसर में केवल एजेंट को प्रवेश दिया गया, जबकि आईडी देखने के बाद केवल मतदाता को परिसर में प्रवेश दिया गया। चुनाव दोपहर तीन बजे तक चला। हालांकि सभी 242 डेलीगेट्स दोपहर 12 बजे तक अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। इससे पहले निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वैभव गुप्ता ने टीम के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव कुलदीप तोमर ने बताया कि तीन बजे वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ। इसमें गणना के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषित किया। इसमें झबरेड़ा से मुकेश, नन्हेंडा अनंतपुर से जुलेखा, भगवानपुर चंदनपुर से जोध सिंह, भौरी से इरफान, मानकपुर से अतुल, हकीमपुर तुर्रा से रजनीश और डाडा पट्टी निर्वाचन क्षेत्र से पवन कुमार विजयी हुए। विजयी प्रत्याशियों का उनके समर्थकों ने ढोल बजाकर और फूल मालाएं डालकर स्वागत किया। इस मौके पर एआरओ अनुज राठी, जगदीश धीमान, हरेंद्र रावत, राजबीर पंवार, महिपाल सिंह, अशोक कुमार, नरेश कुमार, संजय कुमार, प्रताप सिंह, सुशील कुमार, चमन प्रकाश, निशु कुमार और आदेश आदि मौजूद थे।
डाडा पट्टी सीट पर प्रत्याशियों को मिले बराबर वोट
मतदान गणना के दौरान डाडा पट्टी सीट पर दो प्रत्याशी पवन कुमार और राजेश कुमार को 16-16 वोट मिलंी। ऐसे में विजयी प्रत्याशी का नाम घोषित करने में संशय पैदा हो गया। इसी बीच एक एजेंट ने बताया कि प्रत्याशी राजेश को जो वोट मिली हैं, उसमें एक बैलेट पेपर पर दो मोहर लगी हैं। इस बात को लेकर मतगणना के दौरान ही हंगामा खड़ा हो गया। विपक्ष जहां इस वोट को रद्द कर पवन को विजयी घोषित करने की मांग करने लगा। वहीं राजेश व उनके समर्थकों का कहना था कि बैलेट पेपर पर केवल उनके निशान वाले बॉक्स के अंदर ही दोनों मोहर लगी हैं, इसलिए वोट रद्द नहीं की जा सकती। विवाद बढ़ता देख अधिकारियों ने निर्वाचन अधिकारी को मौके पर बुलाया। उन्होंने स्थिति देखकर बताया कि दोनों मोहर एक ही बॉक्स में लगी हैं, इसलिए इसे रद्द नहीं किया जा रहा है। वहीं दोनों प्रत्याशियों का फैसला पर्ची के माध्यम से होगा। ऐसे में एक छोटे बच्चे को पर्ची उठाने के लिए बुलाया गया। बच्चे ने पवन कुमार के नाम की पर्ची उठाई। ऐसे में उन्हें ही विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
बिना अनुमति अंदर जाने पर गेट पर हाथापाई
चुनाव प्रक्रिया के दौरान पुलिस और अधिकारियों का गेट पर पहरा था। इस दौरान केवल वही व्यक्ति अंदर जा पा रहा था, जो वोटर था। इसी दौरान करीब एक बजे एक प्रत्याशी समर्थक बिना अनुमति के गेट के अंदर घुस गया। इस पर अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने अंदर घुसे व्यक्ति को बाहर किया तो बाहर खड़े लोगों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भीड़ को गेट से हटाया। इसके बाद गेट बंद कर दिया गया।
जाम में फंसे रहे लोग
डायरेक्टर के चुनाव के दौरान सभी वाहन डीएवी इंटर कॉलेज के बाहर खड़े किए जा रहे थे। बाहर वाहनों के पार्क करने की पूरी जगह नहीं थी। ऐसे में लोगों ने वाहन सड़क पर ही बेतरतीब खड़े कर दिए थे। इससे दिनभर वोट डालने के लिए आने वाले लोगों की वजह से जाम लगता रहा। इससे अन्य लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।