{"_id":"5a3ab15f4f1c1bee6a8b505f","slug":"21513795935-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने खानपुर मे दो मेडिकल स्टोरों को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने खानपुर मे दो मेडिकल स्टोरों को किया सील
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। बुधवार की शाम एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ खानपुर क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव में छापे मारकर दो मेडिकल स्टोर सील कर दिए। तहसील प्रशासन को काफी दिनों से खानपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर नशे की दवाइयां बेचने की शिकायत मिल रही थी। इस पर लक्सर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने स्वास्थ्य टीम के साथ चंद्रपुरी मेें दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। छापे के दौरान दोनों मेडिकल स्टोरों पर फार्मेसिस्ट नही थे। और दोनों स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाइयां बेची जा रही थी। इस पर दोनों मेडिकल स्टोरों का सील कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि आगे भी नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन