{"_id":"5bf1b26dbdec22699e087f24","slug":"201542566509-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेजयल लाइन टूटने से आठ परिवार की मुश्किले बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेजयल लाइन टूटने से आठ परिवार की मुश्किले बढ़ी
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
पेजयल लाइन टूृटने के कारण शिवपुरी मोहल्ले के 800 परिवार को जल आपूर्ति से वंचित रहना पड़ा। विभाग के कर्मचारी लाइन ठीक करने तो पहुंचे, लेकिन बिना दुरुस्त किए ही लौट गए। मोहल्लेवासियों ने तत्काल पेयजल पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है।
कस्बे के शिवपुरी मोहल्ले में शिवपुरी मंदिर के निकट शनिवार को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन फट गई। पाइप लाइन फट जाने की वजह से शिवपुरी मोहल्ले के लगभग 800 परिवारों को पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी, जिसकी वजह से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवालों ने पेयजल विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। मोहल्ले के पंकज बंसल, धर्मपाल अग्रवाल, मास्टर संजय चौधरी, सेठपाल प्रजापति, गौरव शर्मा, गुड्डू प्रजापति, अरविंद शर्मा आदि ने बताया कि शिकायत किए जाने के बाद विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन को ठीक करने के लिए आए थे, लेकिन कर्मचारी पाइप लाइन की मरम्मत किए बगैर ही लौट गए। रविवार की सुबह भी पाइप लाइन का बर्बाद होता रहा। वहीं पानी नहीं आने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि गृहणियों को पानी कि बिना ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ी। खाना बनाने से लेकर बच्चों को तैयार करने तक में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। वहीं लोगों ने पेयजल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने तत्काल पेयजल पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है। हालांकि देर शाम जल संस्थान के कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी।