फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   20 thousand bribe Market Committee secretary arrested

20 हजार रिश्वत लेते मंडी समिति सचिव गिरफ्तार

Tue, 12 Apr 2016 12:17 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Tue, 12 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
20 thousand bribe Market Committee secretary arrested
20 हजार लेते दबाोचा गया। - फोटो : अमर उजाला

रुड़की। आढ़ती से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मंडी समिति सचिव को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ दबोचा है। मंडी में एक दुकान को लेकर परिवार के दो पक्षों में चल रहे विवाद के संबंध में एसडीएम रुड़की के आदेश का पालन करवाने के नाम पर आढ़ती से रिश्वत मांगी गई थी। विजिलेंस टीम देर रात तक आरोपी सचिव से पूछताछ कर रही थी।

विज्ञापन


शहर के साकेत मोहल्ला निवासी आढ़ती संजीव ग्रोवर का अपने परिवार में ही एक पक्ष से मंडी में दुकान नंबर बी-12 को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में एसडीएम रुड़की की ओर से एक पक्ष में फैसला दे दिया गया था। आरोप है कि इस आदेश का पालन करवाने की एवज में मंडी समिति सचिव ऋषिपाल सिंह ने संजीव ग्रोवर से 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। मोलभाव होने पर सचिव 20 हजार रुपये लेने को राजी हो गया। उसके बाद आढ़ती संजीव ग्रोवर ने इसकी शिकायत विजिलेंस अधिकारियों से कर दी।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने आरोपी को दबोचने के लिए योजना बनाई। उसके तहत सोमवार शाम शिकायतकर्ता संजीव ग्रोवर 20 हजार रुपये लेकर मंडी समिति सचिव के दफ्तर पहुंचे। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पाउडर लगे नोट मंडी समिति के सचिव को थमाए। वैसे ही विजिलेंस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। देर रात तक मंडी समिति कार्यालय के बंद कमरे में आरोपी मंडी समिति सचिव से विजिलेंस टीम पूछताछ करती रही। टीम में शामिल विजिलेंस के इंस्पेक्टर जयमल सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी मंडी समिति सचिव ऋषिपाल सिंह जीएमएस रोड, निरंजनपुर, देहरादून का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन का मोबाइल भी बंद
मंडी समिति में विजिलेंस की दबिश पड़ते ही इसकी भनक मीडियाकर्मियों को लग गई। टीम ने दफ्तर का दरवाजा बंद कर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी। मामले की जानकारी के लिए मंडी समिति चेयरमैन प्रमोद जौहर के फोन घनघनाने लगे। रात करीब सवा आठ बजे चेयरमैन प्रमोद जौहर का मोबाइल ऑफ हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed