फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अक्षय तृतीया पर फीकी रही सोने की चमक

अक्षय तृतीया पर फीकी रही सोने की चमक

Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर फीकी रही सोने की चमक
रुड़की। इस वर्ष अक्षय तृतीय पर सोने की चमक फीकी रही। रुड़की में एक करोड़ के करीब कारोबार हुआ है। पिछले साल यह आंकड़ा 10 करोड़ से ज्यादा था। कम बिक्री से सर्राफा कारोबारियों को जोर का झटका लगा है। कारोबारी इसको लेकर जीएसटी व नगदी संकट को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन शुभ कार्य करने के लिए कोई मुहूर्त निकालने की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही इस दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। सोना खरीदने से घर में समृद्धि आती है। बीते सालों में लोगों में अक्षय तृतीया का महत्व बढ़ा है। हर वर्ष अक्षय तृतीया पर सर्राफा कारोबार बढ़ता रहा है। पिछले साल दस करोड़ से ज्यादा का सोना बिका था। इस साल भी सर्राफा कारोबारी बेहतर बिक्री की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन इस वर्ष इसका उल्टा हो गया। सिर्फ एक करोड़ का ही कारोबार हुआ। इस साल बहुत कम बिक्री ने दुकानदारों के होश उड़ा दिए। दुकानदारों के मुताबिक नाम मात्र की बिक्री हुई। कई दुकानदारों के अनुसार तो दुकान की सजावट का खर्च तक नहीं निकल सका। वहीं ज्यादा बिक्री को लेकर जो स्टाक किया था वह अलग उनके लिए मुसीबत बन गया है। कम कारोबार के लिए सर्राफा करोबारी इसके लिए सीधे तौर पर जीएसटी व कैश की किल्लत को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों से नकदी का संकट छाया है। इसके चलते शहर के लगभग सारे एटीमएम शोपीस बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन


कैशलेस ग्राहकों ने ही की खरीददारी, नगद के इक्का दुक्का
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार जो ग्राहक सोना खरीदने आए। उनमे से लगभग सभी ने कार्ड या चेक के माध्यम से खरीदारी की है। कैश के इक्का दुक्का ग्राहक ही आए हैं। पिछले साल कैश सोना खरीदने वाले ग्राहकों की अच्छी संख्या थी। ज्वैलर्स मालिकों के मुताबिक जब एटीएम में पैसा ही नही है तो आदमी कैसे खरीदारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर जीएसटी व नगदी संकट के कारण सोना की कम बिक्री हुई है। सर्राफा कारोबारियों को इसकी कतई उम्मीद नहीं थी। ज्वैलर्स को बड़ा झटका लगा है।
-- विजय चौहान, अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन

इस साल अक्षय तृतीया पर पिछले वर्ष की अपेक्षा कम कारोबार हुआ है। सुबह ग्राहकों की संख्या ठीक थी, लेकिन दोपहर बाद इक्का दुक्का ही ग्राहक शोरूम आए।
मोहित, तनिष्क शोरूम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed