फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने किया 29 करोड़ का भुगतान

लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने किया 29 करोड़ का भुगतान

Fri, 12 Apr 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने किया 29 करोड़ का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने वर्तमान पेराई सत्र का 29 करोड़ से अधिक का भुगतान जारी कर दिया है। स्वीकृत सॉफ्ट लोन को एसबीआई बैंक के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा गया है।
किसान लिब्बरहेड़ी शुगर मिल से भुगतान की मांग लंबे समय से कर रहे थे। धीरे-धीरे भुगतान करने के साथ ही शुगर मिल ने साफ्ट लोन के लिए आवेदन किया था। लिब्बरहेड़ी शुगर मिल के जीएम एलएस लांबा ने बताया कि नए पेराई सत्र को लेकर 29 करोड़ 43 लाख रुपये का सॉफ्ट लोन मंजूर हुआ है, जिसका भुगतान एसबीआई के माध्यम से किसानों के खाते में भेजा गया है। इससे किसानों को भारी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे नए पेराई सत्र का भुगतान सात फरवरी तक का पहुंच जाएगा। बैंक की शर्त के मुताबिक, समिति से प्रमाणित किसानों के खातों को उपलब्ध कराया गया था, जिसके जरिए किसानों के खातों में आरटीजीएस के तहत भुगतान जारी किया गया है। जीएम ने बताया कि विगत सत्र के भुगतान को लेकर भी जल्द ही साफ्ट लोन होने की उम्मीद है। वहीं, इस पेराई सत्र में शुगर मिल 64 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। शुगर मिल की रिकवरी 13 प्रतिशत हो चुकी है, जो अब तक प्रदेश की सभी शुगर मिलों की रिकवरी में सबसे ज्यादा है। यह शुगर मिल द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उर्वरक और कीटनाशकों आदि से संभव हो सका है।
विज्ञापन

लक्सर शुगर मिल को 36 करोड़ से अधिक मिले
रुड़की। लक्सर शुगर मिल को विगत सत्र के भुगतान के लिए 36 करोड़ रुपये का सॉफ्ट लोन मिला है। बकाए का भुगतान जल्द ही किसानों के खातों में भेज दिया जाएगा। लक्सर शुगर मिल पर विगत सत्र का 36 करोड़ रुपये बकाया था। इसके लिए शुगर मिल ने साफ्ट लोन के लिए आवेदन किया था। वहीं, शुगर मिल के अधिकारियों के साथ-साथ किसान लंबे समय से साफ्ट लोन का इंतजार कर रहे थे। लक्सर शुगर मिल के जीएम अजय खंडेलवाल ने बताया कि लक्सर शुगर मिल का विगत सत्र के भुगतान के लिए 36 करोड़ 50 लाख रुपये का साफ्ट लोन मिला है। इससे किसानों का विगत सत्र का भुगतान पूरा हो जाएगा। जो जल्द ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वह अच्छी प्रजाति के गन्ने की बुआई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल के किसानों को अभी इंतजार
इकबालपुर शुगर मिल के किसानों को भुगतान के लिए अभी इंतजार करना होगा। यदि भुगतान की स्थिति देखें तो इकबालपुर शुगर मिल भुगतान करने के मामले में सबसे पीछे है। इकबालपुर शुगर मिल के जीएम कैन दिनेश कुमार ने बताया कि उनका पुराने भुगतान को लेकर साफ्ट लोन होने वाला है, जिसके बाद भुगतान कर दिया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed