फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   घाड़ में रात के अंधेरे में गरज रही जेसीबी

घाड़ में रात के अंधेरे में गरज रही जेसीबी

Sun, 17 Mar 2019 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
घाड़ में रात के अंधेरे में गरज रही जेसीबी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। घाड़ क्षेत्र की चिल्लावाली नदी का रात के अंधेरे में भारी भरकम एचएम मशीनें सीना छलनी कर रही हैं। यह तब है जबकि कुछ दिनों पूर्व पहले स्थानीय विधायक सुरेश राठौर ने औचक निरीक्षण कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन की बात कही थी, इसके बाद जिलाधिकारी दीपक रावत ने क्षेत्र का निरीक्षण स्टोन क्रशरों को सीज करने की कार्रवाई की थी। बावजूद इसके खनन माफिया मानने को राजी नहीं है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर किसकी शह पर रात को नदियों में जेसीबी गरज रही है। रविवार को जेसीबी मशीनों की खुदाई की वीडियो वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने छिपकर शनिवार की रात को वीडियो तैयार की है।
विज्ञापन

बुग्गावाला क्षेत्र में खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीणों की ओर से दावा किया जा रहा है कि शनिवार की रात को भारी भरकम जेसीबी मशीनों से लाइटें जलाकर भारी मात्रा में अवैध खनन किया गया। यही नहीं यह वीडियो रविवार को दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। इसमें रात के अंधेरे में लाइटें जलाकर जेसीबी मशीन खनन करती दिख रही है। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि बंजारेवाला गांव के पास चिल्लावाली नदी में सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली एचएम मशीनों से लगातार अवैध खनन किया जा रहा है। नदी में जगह-जगह गहरे कुंड बना दिए गए हैं। रातभर बंजारेवाला, शहीदवाला ग्रंट के ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस से लेकर 100 नंबर पर शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण गोपाल सिंह, श्रवण कुमार, पूर्व उप प्रधान जगराम सिंह, मुल्ला वाजिद अली आदि ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस को अगर अवैध खनन की शिकायत करते हैं तो एसडीएम स्तर से कार्रवाई की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। उधर, ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ चिल्लावाली नदी का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कोई खनन करता नहीं पाया गया। अलबत्ता खनन के निशान जरूर मिले। एसडीएम ने बताया कि पैमाइश कराई गई है। जिसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि रात के समय भी औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने खुदवाई थी खाई, फिर बना लिया रास्ता
पिछले दिनों जिलाधिकारी दीपक रावत ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें जानकारी दी गई कि मोहंड रो नदी के रास्ते माफिया खनन सामग्री को यूपी पहुंचाते हैं। इस पर उन्होंने रास्ते में खाई खुदवा दी थी, लेकिन रविवार को जब एसडीएम संतोष कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे तो उन्हें वह खाई भरी हुई मिली। इसके बाद उन्होंने इस खाई को फिर से खुदवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed