फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पांच दिसंबर को इकबालपुर शुगर मिल के शुरू होने की उम्मीद

पांच दिसंबर को इकबालपुर शुगर मिल के शुरू होने की उम्मीद

Wed, 28 Nov 2018 12:07 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
पांच दिसंबर को इकबालपुर शुगर मिल के शुरू होने की उम्मीद
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

इकबालपुर शुगर मिल के पांच दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। शुगर मिल में मरम्मत आदि का कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में तौल केंद्र खोलने के लिए तैयारी की जा रही है। इकबालपुर शुगर मिल के पेराई सत्र शुरू होने से किसानों को काफी राहत मिलेगी।

इस वर्ष सबसे पहले लिब्बरहेड़ी शुगर मिल ने 14 नवंबर और इसके दो दिन बाद 16 नवंबर को लक्सर शुगर मिल ने अपने पेराई सत्र की शुरुआत की थी। लेकिन इकबालपुर शुगर मिल का पेराई सत्र पर इस वर्ष काफी असमंजस की स्थिति रहा है। एक ओर जहां किसान भुगतान की मांग को लेकर शुगर मिल पर धरना दे रहे थे, वहीं इन परिस्थितियों में शुगर मिल की मरम्मत आदि का कार्य प्रभावित हुआ। हाल ही कुछ दिनों पहले किसानों और शुगर मिल के बीच मामले को लेकर समझौता हो गया। इसके बाद तेजी से मरम्मत कार्य पूरा कराया गया। माना जा रहा है कि इकबालपुर शुगर मिल पांच दिसंबर को पेराई सत्र की शुरुआत कर सकता है। किसानों ने शुगर मिल के शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद राहत की सांस ली है। क्योंकि पेराई सत्र के लेट होने के कारण गेहूं की बुआई नहीं हो पा रही है। किसान जल्द से जल्द गन्ना काटकर गेहूं की बुआई करना चाहते हैं। इकबालपुर शुगरमिल के यूनिट हेड ए मिश्रा का कहना है कि मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है। उम्मीद है कि पांच दिसंबर को पेराई सत्र की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed