फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   180 talented students awarded in a ceremoney

समारोह में 180 मेधावियों का किया सम्मान

Mon, 18 Jul 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 18 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
180 talented students awarded in a ceremoney
180 छात्रों का किया सम्मान - फोटो : amarujala

विज्ञापन
 रुड़की युवा अग्रवाल सभा की ओर से वैश्य अलंकरण एवं अभिनंदन समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज के लिए बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया गया। 

साकेत कालोनी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन धर्मशाला में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मयंक गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, महेश चंद गोयल, सुबोध गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष दिनेश दयाल गोयल धन्नी, नवनीत गर्ग और राकेश अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कीं। इसके बाद छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। रुड़की युवा अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों और अतिथियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 180 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही समाज के लिए विशिष्ट योगदान करने वाले 170 लोगों को भी इस दौरान सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंयक गुप्ता ने कहा कि अब स्किल इंडिया का जमाना है। जो बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ा महसूस करते हैं, उन्हें हुनरमंद शिक्षा में हाथ आजमाना चाहिए।   संस्थाध्यक्ष दिनेश दयाल धन्नी ने कहा कि छात्र होनहार होंगे तो देश और समाज भी उन्नति करेगा। इस मौके पर नीरज सिंघल, अजय सिंघल, दीपक गुप्ता, पंकज सिंघल, प्रवीण गर्ग, पारस गोयल, अजय गुप्ता, अमित सिंघल, नीरज गुप्ता, सुनीत गुप्ता, सजल गोयल, अभिषेक अग्रवाल, संदीप गोयल, विरेंद्र गर्ग, राजन गोयल, बूलचंद गोयल, संजय सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेवा के लिए किया सम्मान
बिजनौर विधायक रुचि वीरा, ब्लॉक प्रमुख भगवानपुर उषा अग्रवाल, सीमा विश्नोई, वाईएस अग्रवाल, प्रदीप जैन, मनोज गोयल, श्रवण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नरेश गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, रवि प्रकाश, राजेश चंद्रा, अरविंद गर्ग, ललित सिंघल, राजेश सिंघल, राजेंद्र कुमार, वीके माहेश्वरी, सावित्री, लक्ष्मी, संजय गर्ग, सौरभ गोयल, शिवकुमार गुप्ता, अशोक गुप्ता एवं सागर गोयल को सम्मानित किया गया।


चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
समारोह से पूर्व एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 160 बच्चों ने प्रतिभाग किया। पानी बचाओ प्रतियोगिता में तुरण्या अग्रवाल प्रथम, पर्व गोयल द्वितीय और लहर अग्रवाल तृतीय रही। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में यश माहेश्वरी प्रथम, प्रियांशी द्वितीय, मोनिका गोयल तृतीय स्थान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed