फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ढाबा कर्मचारी और ट्रक चालक को बदमाशों ने लूटा

ढाबा कर्मचारी और ट्रक चालक को बदमाशों ने लूटा

Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
ढाबा कर्मचारी और ट्रक चालक को बदमाशों ने लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर
विज्ञापन

हथियारबंद बदमाशों ने मंगलवार की रात ढाबे के कर्मचारी से मारपीट कर लूटपाट की। वहीं, एक ट्रक चालक से भी हजारों रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

गुड़ मंडी के सामने हाईवे पर सैनी ढाबा है। मंगलवार को देर रात चार हथियारबंद बदमाश ढाबे पर पहुंचे। ढाबे पर चाय लेने आए ट्रक ड्राइवर जुल्फान से मारपीट की। सहारनपुर के बेहट निवासी जुल्फान से 15 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बदमाशों ने ढाबे के कर्मचारी भीम को भी पीटकर उससे 12 सौ रुपये छीन लिए। ढाबा मालिक ने शोर मचाया तो पड़ोसी भी जाग गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। सूचना के बाद प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ढाबे पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कांबिंग की लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व भी बदमाशों ने पास के ही चौधरी ढाबे पर लूटपाट की थी, लेकिन पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी। इस मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed