फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जिले में 14 केंद्रों पर होगी डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

जिले में 14 केंद्रों पर होगी डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

Wed, 25 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिले में 14 केंद्रों पर होगी डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा
रुड़की। जिले में 14 परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि आदेश में यह स्पृष्ट नहीं है कि यह 14 केंद्र जिले में कहां-कहां बनाएं जाएंगे, लेकिन परीक्षा के बाबत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों सरकार ने बीटीसी के आधार पर नौकरी पाने वाले शिक्षकों को अप्रशिक्षित माना था। इसके बाद सरकार ने आदेश जारी किए थे कि इन शिक्षकों के साथ-साथ निजी स्कूलों के शिक्षकों को भी प्रशिक्षित करने के लिए डीएलएड और ब्रिज कोर्स अनिवार्य है। इन्हें प्रशिक्षित करने का जिम्मा एनआईओएस का है। यदि हरिद्वार जिले की बात करें तो करीब सात हजार प्रशिक्षु प्रशिक्षण को प्राप्त कर रहे हैं। जिले में करीब 70 डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। अब प्रथम सेमेस्टर पूरा होने जा रहा है। इसके बाद अब एनआईओएस के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी कर रहा है। एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक प्रदीप कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि पाठ्यक्रम 501, 502 व 503 की परीक्षा क्रमश: 31 मई, एक जून और दो जून को 2:30 से 5:30 बजे तक आयोजित कराई जाएगी। पूरे प्रदेश के करीब 37 हजार अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए 88 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आदेश यह भी है कि परीक्षा केंद्रों पर जिला अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। इस बाबत अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

क्रमांक जनपद का नाम परीक्षा केंद्र संख्या
1. अल्मोड़ा 05
2. चमोली 03
3. रुद्रप्रयाग 02
4. देहरादून 12
5. हरिद्वार 14
6. पौड़ी 04
7. ऊधमसिंह नगर 20
8. नैनीताल 06
9. पिथौरागढ़ 05
10. चंपावत 03
11. बागेश्वर 03
12. टिहरी 05
13. उत्तरकाशी 06
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed