{"_id":"5ad645b64f1c1b3b0b8b5240","slug":"171523991990-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख की लूट के मामले में पुलिस को लगे अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख की लूट के मामले में पुलिस को लगे अहम सुराग
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। एटीएम में पैसा डालने आए सुरक्षाकर्मी को दिनदहाड़े गोली मार कर 25 लाख की नगदी लूट ली थी। इस मामले में पुलिस को बदमाशों के अहम सुराग हाथ लगे हैं । बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमों को रवाना किया गया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया है। जल्द की घटना का खुलासा होने की उम्मीद।
सात अप्रैल को बीएसएम तिराहे पर बदमाशों ने एटीएम में पैसा डालने आई कंपनी के सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर 25 लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश इतने शातिर थे कि सड़क पर दो दो हजार रुपए के नोट उड़ाते हुए फरार हो गए थे। 25 लाख की लूट के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाशों के हेलमेट लगाने के कारण सीसीटीवी फुटेज में पहचान नहीं हो पा रही थी। जिसके लिए एक्सपर्ट की मदद ली जा रही थी। पुलिस यूपी के बदमाशों के अलावा जेल से बाहर चल रहे लूट के बदमाशों की कुंडली भी खंगाल रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार जांच पड़ताल में यह जानकारी हासिल हुई कि झबरेड़ा क्षेत्र के एक बदमाश ने पूरी घटना में रेकी की थी। इसके अलावा भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल आगे बढ़ रही है। इसी के तहत पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में यूपी, पंजाब, हिमाचल व दिल्ली में दबिश दे रही है। बताया गया है कि लूट के मामले में पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। साथ ही कुछ बदमाशों को भी हिरासत में लिया गया है। इससे जल्द ही खुलासे की उम्मीद है। एसपी देहात मणीकांत मिश्रा ने बताया कि लूट के मामले बदमाशों की तलाश में चार टीमों को लगाया गया है। शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।