फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   राहुल की नरम हिंदुवादी नीति से प्रदेश में भी बदल रही कांग्रेस

राहुल की नरम हिंदुवादी नीति से प्रदेश में भी बदल रही कांग्रेस

Tue, 06 Feb 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
राहुल की नरम हिंदुवादी नीति से प्रदेश में भी बदल रही कांग्रेस
रुड़की। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की गुजरात चुनाव में नरम हिंदुवादी नीति का प्रभाव राज्य के कांग्रेस संगठन पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। एक साल पहले तक जहां कांग्रेस मदरसों में किसी भी तरह के बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ दिखाई देती थी। वहीं अब प्रदेश कांग्रेस संगठन के सुरों में नरमी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

सोमवार को मेयर यशपाल राणा के बेटे की शादी में रुड़की पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यदि मदरसों में संस्कृत पढ़ाए जाने की कवायद की जा रही है तो इसमें गलत नहीं है। जब हम विदेशी भाषा सीख सकते हैं तो फिर संस्कृत तो हमारी अपनी ही भाषा है। हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि किसी पर भाषा को जबरदस्ती नहीं थोपा जाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने संगठन और पूर्व सीएम हरीश रावत को लेकर उठ रहे विवादों के बाबत कहा कि कांग्रेस में आपस में कोई गतिरोध नहीं है। जो जिस पद पर हैं वह वहीं रह कर पार्टी के प्रति अपने दायित्व की जिम्मेदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश रावत हमारे नेता हैं उनसे किसी भी प्रकार के मतभेद होने का सवाल नहीं उठता। कांग्रेस जनता के बीच पहुंच रही है और अपनी खोई साख को वापस लाकर रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार रोजगार से लेकर स्वास्थ्य बीमा, कृषि विकास, पलायन आदि मुद्दों पर जनता के साथ धोखा कर रही है। इस दौरान उन्होंने मेयर यशपाल राणा, उनकी पत्नी श्रेष्ठा राणा को उनके बेटे के विवाह की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री डॉ. संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष कलीम खान, श्रीगोपाल नारसन, नेता सुभाष सरीन, दिनेश कौशिक, हंसराज सचदेवा, अशोक चौहान, जितेंद्र पंवार, पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed