फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पेयजल की किल्लत पर भड़के लोग, प्रदर्शन

पेयजल की किल्लत पर भड़के लोग, प्रदर्शन

Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत पर भड़के लोग, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। पेयजल की किल्लत से परेशान आदर्शनगर के लोगों ने शनिवार सुबह जलसंस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द ही आपूर्ति दुरुस्त नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

आदर्शनगर में पानी की समस्या पर एकत्रित हुए लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के दिन भी सुबह से शाम तक क्षेत्र में पानी नहीं आया, इससे लोगों को विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद शनिवार सुबह एकबार फिर पेयजल आपूर्ति ठप हो गई, जिससे दिनभर लोगों को परेशानी हुई। उन्होंने जलसंस्थान कर्मियों पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। साथ ही जल्द ही आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। इस संबंध में जलसंस्थान के सहायक अभियंता राजेश निर्वाल का कहना है कि आदर्शनगर क्षेत्र में वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या अधिक है। यही कारण है कि पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में पेयजल की आपूर्ति नलकूपों से इलेक्ट्रानिक रूप से होती है। निर्धारित समय पर ही पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन कई बार क्षेत्रवासियों की ओर से मैनुअल ही नलकूप चलाने के लिए बाध्य किया जाता है। इस कारण रक्षाबंधन के दिन भी मोटर फुंक गई थी, वहीं शनिवार को एकबार फिर मोटर फुंकने से पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। उन्होंने बताया कि मोटर दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed