{"_id":"5adb860d4f1c1b9b098b5c04","slug":"161524336141-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने तीन दिन तक किया किशोरी से दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाई ने तीन दिन तक किया किशोरी से दुराचार
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। चौदह वर्षीय किशोरी से उसके चचेरे भाई ने तीन दिन तक बलात्कार किया। किशोरी के परिजन किशोरी को अकेला घर पर छोड़कर शादी में शामिल होने के लिए गए थे। परिजनों के घर पहुंचने पर किशोरी ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले की शिकायत लक्सर कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति तीन दिन के लिए सहारनपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। इस बीच वह अपनी 14 वर्षीय बेटी को अकेली घर पर छोड़ कर गया था। साथ ही उसने अपने सगे भतीजे को घर पर मौजूद किशोरी का ध्यान रखने की हिदायत भी दी थी। आरोप है कि जिस रात किशोरी के परिजन घर से शादी में शामिल होने के लिए गए थे उसी रात उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुराचार किया। बताया जाता है कि आरोपी ने किशोरी को घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि उक्त युवक ने तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। शनिवार को किशोरी का एक रिश्तेदार उनके घर पर आया था। उस समय उसका चचेरा भाई घर पर मौजूद नहीं था। इस बीच उसने अपने रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रिश्तेदार ने उसके माता पिता को फोन पर किशोरी के साथ हुई घटना से अवगत कराया। जानकारी मिलते ही उसके परिजन गांव पहुंच गए। किशोरी ने परिजनों को घटना की बाबत जानकारी दी। शनिवार की देर शाम किशोरी के परिजन उसे लेकर लक्सर कोतवाली पहुंचे तथा पुलिस से मामले की शिकायत की। उधर, कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि घटना के बाबत अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर किशोरी के बयान दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।