{"_id":"5990a0414f1c1b85338b4829","slug":"161502650433-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बिजली गुल होने पर भी मिलेगी ट्रेनों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बिजली गुल होने पर भी मिलेगी ट्रेनों की जानकारी
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। अब रेलवे स्टेशन पर बिजली गुल होने पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए रेल विभाग ने पूछताछ केंद्र पर एनाउंसमेंट सिस्टम में बैटरियां लगा दी हैं।
रुड़की रेलवे स्टेशन पर बिजली गुल होने पर बैट्री न होने से एनाउंसमेंट सिस्टम बंद हो जाता था। इससे यात्रियों को ट्रेनों की आवागमन की जानकारी नहीं मिल पाती थी। इस दौरान कई यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती थी। यात्रियों की इस परेशानी को अमर उजाला ने प्राथमिकता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल ने विभाग को इसे तुरंत ठीक करने के आदेश दिए थे। शनिवार को टेलीकॉम विभाग ने एनाउंसमेंट सिस्टम में बैट्री लगा दी है। अब बिजली गुल होने पर यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी मिल पाएगी।