फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   16 poplar trees stolen from farmer's field

Roorkee News: किसान के खेत से पॉपुलर के 16 पेड़ चोरी

Wed, 21 Jan 2026 06:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
16 poplar trees stolen from farmer's field
कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के खेत पर धावा बोलकर पॉपुलर के 16 पेड़ काटकर चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट्ट निवासी किसान विरेंद्र कुमार ने मंगलवार को गुरुकुल नारसन चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 नवंबर की रात में अज्ञात चोरों ने उसके खेत से पॉपुलर के 16 पेड़ काट लिए। पीड़ित किसान के अनुसार, सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो उसे पेड़ कटे हुए मिले।
विज्ञापन




काफी खोजबीन करने और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी पेड़ों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित किसान ने चौकी प्रभारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लकड़ी तस्करों के पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे है ताकि लकड़ी चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed