{"_id":"5caf90bebdec226dae66aba6","slug":"151555009726-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने को स्वयंसेवी छात्र आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने को स्वयंसेवी छात्र आए आगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/भगवानपुर। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदान के लिए स्वयंसेवी छात्र आगे आए। इन छात्रों ने दिव्यांग, वृद्धजनों और असहायों को पोलिंग बूथ तक पहुंचने में मदद की। चुनाव आयोग की ओर से पोलिंग बूथों पर स्वयंसेवी छात्रों को तैनात रखने के आदेश स्कूलों को दिए गए थे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल और शिक्षा विभाग की ओर से चुनाव से पूर्व स्कूल के छात्रों का ऐसे स्वयंसेवियों के रूप में चयन किया गया था, जिन्हें दिव्यांगों, वृद्धजनों को पोलिंग बूथों पर मतदान कराने का जिम्मा सौंपा गया था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने आदेश दिए थे कि पोलिंग बूथों पर दो-दो या फिर इससे अधिक छात्रों को मतदान के दिन तैनात किए जाएं। इसकी वजहअधिक से अधिक मतदान प्रतिशत कराने के लिए असहायों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने में मदद की जाए। बृहस्पतिवार को रुड़की, भगवानपुर, लक्सर, नारसन, मंगलौर, खानपुर आदि में पोलिंग बूथों पर स्कूली बच्चे इन असहायों की मदद करते नजर आए। शिक्षा सदन इंटर कालेज मेहवड़ कलां में अमर सैनी, अंकुश कुमार, जुनैद, विशाल, रितिक कुमार आदि छात्रों ने असहाय मतदाताओं को घर से पोलिंग बूथ तक लाने में मदद की।