फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किसानों की समास्याओं का निस्तारण न होने पर करेंगे आंदोलन

किसानों की समास्याओं का निस्तारण न होने पर करेंगे आंदोलन

Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समास्याओं का निस्तारण न होने पर करेंगे आंदोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी दीपक रावत को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है। उन्होंने डीएम से किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। वहीं, मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मंगलवार को भाकियू (अराजनैतिक) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश लौहान के नेतृत्व में कुछ किसान कलियर पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी दीपक रावत जनता दरबार लगाने आए थे। किसानों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जनपद की दो शुगर मिलें पेराई सत्र की शुरुआत कर चुके हैं। इस वर्ष गन्ना पर्चियों की छपाई का कार्य सहारनपुर में किया जा रहा है। इसके साथ ही गन्ना समितियों में गन्ना पर्चियां वितरित करने में धांधली की जा रही है। इससे आम किसान को पर्चियां नहीं मिल पा रही हैं। जबकि गन्ना समितियों द्वारा गन्ना माफिया को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने डीएम को गन्ना भुगतान भी कराने की मांग की है। किसानों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है, तो वह आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान रवि चौधरी, बलिंद्र, राममूर्ति, अनिल, सुनिल, महावीर, ललित, सुरेंद्र सिंह, प्रभात, अनुज, ओमवीर, ऋषिपाल, धर्मेंद्र, संजीव, रामपाल, सचिन, लाल, छोटा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed